टाटा के 2 अधिकारी टाटा संस के बोर्ड पर नियुक्त

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। टाटा समूह के दो शीर्ष अधिकारियों -टाइटन के प्रबंध निदेशक भास्कर भट्ट और समूह के मुख्य वित्त अधिकारी सौरभ अग्रवाल- को पदोन्नति देकर टाटा संस के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि भट्ट ने अपनी कंपनी के ब्रांड वैल्यू को सुदृढ़ किया है और उसका बाजार पूंजीकरण 10 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया है। जबकि अग्रवाल अपने साथ टाटा समूह में पूंजी बाजार की गहरी जानकारी और विभिन्न उद्यमों का अनुभव लेकर आए हैं। अग्रवाल समूह में मई में शामिल हुए थे।

टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “हम निदेशक मंडल में भास्कर और सौरभ का स्वागत करते हैं। उनके जबरदस्त अनुभव और कई विभिन्न डोमेन के ज्ञान से निदेशक मंडल को फायदा मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493