निर्मल महतो, आरवीएस, करीम सिटी कॉलेज और सेंट मैरी स्कूल आरएफवाईएस सेमीफाइनल में

जमशेदपुर, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बबलू हेमब्राम के चार गोल के दम पर शहीद निर्मल महातो इंटर कॉलेज ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के कॉलेज ब्वॉयज वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

आर्मरी ग्राउंड में खेले गए एकतरफा मैच में निर्मल महातो के लड़कों ने बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 8-0 से हरा दिया। बबलू ने 15वें मिनट में गोल किया। अगले मिनट में सुकु माझी ने स्कोर 2-0 कर दिया। बबलू ने इसके बाद 40वें और 47वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 4-0 कर दिया।

रवि मुर्मु ने 50वें मिनट में गोल किया। वहीं बबलू ने 53वें मिनट में अपना चौथा गोल दागा। मंगल मार्डी ने 55वें और 57वें मिनट में लगातार दो गोल किए।

रणविजय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा करीम सिटी कॉलेज ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आरवीएस ने जैन कॉलेज को 5-0 से हराया तो वहीं करीम सिटी ने मुश्किल मुकाबले में जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ ट्राइबल एज्यूकेशन कॉलेज, गमाहारिया को 1-0 से मात दी। विजेता टीम के लिए एकमात्र गोल सुदेश मार्डी ने किया।

सेंट मैरी इंग्लिश हाई स्कूल सीनियर ब्वॉयज वर्ग में अंतिम चार में जगह बना ली है। उसने केरला पब्लिक स्कूल, काडमा को 5-1 से मात दी।

सुदेश बांद्रा और संदीप रॉय ने आरएवीएस कॉलेज की जीत में दो-दो गोल का योगदान दिया। सुमित सामद ने 15वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद संदीप ने 30वें मिनट में गोल दागा। सुभाष ने 43वें और 47वें मिनट में गोल किए। वहीं संदीप ने 49वें मिनट में गोल मारा।

सीनियर व्बॉयज श्रेणी में सेंट मैरी के लिए एल. यशवंत ने हैट्रिक लगाई। युवराज वर्मा ने पहले मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद यशवंत ने दूसरे, 21वें और 24वें मिनट में गोल किया। नहेश बास्के ने 43वें मिनट में पांचवां गोल किया। हारने वाली टीम के लिए एकमात्र गोल चंदन नाग ने 17वें मिनट में दागा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493