आशी सिंह सिर्फ एक दोस्त है : रणदीप

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप राय का कहना है कि ‘ये उन दिनों की बात है’ की सह-कलाकार आशी सिंह के साथ डेटिंग जैसी कोई बात नहीं है, वे दोनों अच्छे दोस्त हैं।

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप राय का कहना है कि ‘ये उन दिनों की बात है’ की सह-कलाकार आशी सिंह के साथ डेटिंग जैसी कोई बात नहीं है, वे दोनों अच्छे दोस्त हैं।

सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन शो में समीर (रणदीप) नैना (आशी) को सार्वजनिक रूप से अपना प्यार घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वह शर्त जीत सकें।

दोनों के बीच असल जिंदगी के बारे में पूछे जाने पर रणदीप ने आईएएनएस से कहा, “ऐसी कोई बात नहीं है क्योंकि इस तरह की कोई फिलिंग नहीं है। वह सिर्फ दोस्त हैं। हम सेट से बाहर मुश्किल से ही मिलते हैं क्योंकि हम दोनों ही व्यस्त हैं, जब भी हमें खाली समय मिलता है हम परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं।”

उन्होंने कहा, “वह अच्छी लड़की है और मेरी अच्छी दोस्त है लेकिन असल जिंदगी में कपल बनने की कोई संभावना नहीं है। मुझे लगता है दोनों तरफ से यही है।”

वहीं आशी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर दोनों की एक तस्वीर साझा की। इसके लिए उन्होंने ‘ऑनस्क्रीन लवर्स’ और ‘ऑफस्क्रीन फ्रैंड्स’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया।

रणदीप ने बताया कि वह सच्चे प्यार की तलाश में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493