महिला संग छेड़छाड़ करने वाले को ड्रेक ने धमकाया

सिडनी, 18 नवंबर (आईएएनएस)। रैपर ड्रैक ने प्रस्तुति के दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपने पुरुष प्रशंसक को धमकाया।

वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ड्रेक की बुधवार को नाइट क्लब में पार्टी के बाद अपने शो ‘नो यॉरसेल्फ’ के हिट गीत की प्रस्तुति के दौरान एक ऐसे पुरुष पर नजर गई, जो महिला को जबरन पकड़े हुए था। अंतत: उन्होंने डीजे बंद करने को कहा और पुरुष प्रशंसक को धमकाया।

एक इंस्टाग्राम वीडियो में ड्रेक प्रशंसक को यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर तुम लड़की को नहीं छोड़ोगे तो मैं वहां आऊंगा।

वहीं, कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर रैपर की सराहना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493