श्रीलंका में हिंसक झड़पों के बाद 19 गिरफ्तार

कोलंबो, 18 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका पुलिस ने गाले जिले में हिंसक झड़पों की घटना के बाद शनिवार को 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जिले के छह क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू को शनिवार सुबह हटा दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है और पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।

बौद्ध और मुसलमान समूहों के बीच शुक्रवार रात को भड़की हिंसा के बाद गाले में 200 से अधिक पुलिसकर्मी और विशेष कार्यबल के 100 अधिकारियों को तैनात किया गया है।

इन झड़पों में कई लोग घायल हो गए जबकि कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493