गायिका डेला रीस का निधन

लॉस एंजेलिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पॉप और जैज गायन से 1950 और 1960 के दशक में लोकप्रियता हासिल कर टेलीविजन का रुख करने वाली गायिका व अभिनेत्री डेला रीस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, डेला का रविवार रात कैलिफोर्निया स्थित घर में निधन हुआ।

टीवी शो ‘टच्ड बाइ एन एंजेल’ में उनकी सह-कलाकार रहीं अभिनेत्री रोमा डाउनी ने कहा, “वह एक बेहद अच्छी पत्नी, मां, दादी-नानी, दोस्त होने के साथ ही एक पुरस्कार विजेता अभिनेत्री व गायिका भी थीं, जिन्होंने लाखों लोगों को दिलों को छुआ और प्रेरित किया।”

गायिका डियोन वारविक ने कहा, “हमने एक और आवाज खो दी, मुझे पूरा भरोसा है कि भगवान इसका इस्तेमाल स्वर्ग में गायन मंडली के समूह गान में करेंगे।”

साल 1959 में बेहद सफल पॉप गाने ‘डोंट यू नो’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली डेला ने 1969 में अपना टॉक शो ‘डेला’ लांच किया। वह ऐसा करने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला बनीं थीं।

डेला ने कॉमेडी सीरीज ‘चिको एंड द मैन’ में भी काम किया।

टीवी शो ‘टच्ड बाइ एन एंजेल’ में भी लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493