‘पैट्रिज फैमिली’ के अभिनेता डेविड कासिडी का निधन

न्यूयार्क, 22 नवंबर (आईएएनएस)। 1970 के अमेरिकी टेलीविजन शो ‘द पैट्रिज फैमिली’ में कीथ नामक किशोर के अपने किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाले डेविड कासिडी का निधन हो गया है। वह 67 साल के थे।

न्यूयार्क, 22 नवंबर (आईएएनएस)। 1970 के अमेरिकी टेलीविजन शो ‘द पैट्रिज फैमिली’ में कीथ नामक किशोर के अपने किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाले डेविड कासिडी का निधन हो गया है। वह 67 साल के थे।

‘एबीसी’ ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रचारक जोआन गेफेन ने एक बयान जारी कर कहा कि निधन के समय कासिडी के प्रियजन उनके आसपास ही थे।

इस बारे में अधिकारी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन गेफेन ने बताया कि कासिडी के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें शनिवार को फ्लोरिडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कासिडी को 60 साल तक पहुंचने के दौरान डिमेंशिया की शिकायत होने लगी थी। 2017 की शुरुआत से वह याददाश्त कम होने की समस्या से ग्रस्त हो गए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493