कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे, लेह सबसे ठंडा

श्रीनगर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में तापमान बुधवार को शून्य से नीचे पहुंच गया। शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

श्रीनगर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में तापमान बुधवार को शून्य से नीचे पहुंच गया। शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “राज्य में शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ आज लेह सबसे ठंडा रहा। कारगिल में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज हुआ, जो रात में सबसे कम तापमान रहा।”

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, जम्मू क्षेत्र में जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, कटरा में 9.4 डिग्री, बनिहाल में 5.6 डिग्री, बटोटो में 4.7 डिग्री और भदरवाह में 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493