‘फिरंगी’ में आवाज देने के लिए कपिल ने अमिताभ का आभार जताया

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता व हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘फिरंगी’ में दमदार आवाज देने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन का आभार जताया है।

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता व हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘फिरंगी’ में दमदार आवाज देने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन का आभार जताया है।

कपिल ने कहा कि अमिताभ ने अपनी दमदार आवाज से उनकी फिल्म को बड़ा बना दिया है।

कपिल ने ट्वीट किया, “प्रिय अमिताभ बच्चन सर, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। बस अभी फिल्म देखी है और यह बयां नहीं कर सकता कि आपने अपनी दमदार व जोशीले आवाज से हमारी फिल्म को कितना बड़ा बना दिया है।”

‘फिरंगी’ शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। 1920 के दशक के पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की कहानी एक भारतीय ग्रामंीण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ब्रिटिश शासनकाल में कई परेशानियों का सामना करता है।

राजीव ढिंगरा निर्देशित फिल्म में इशिता दत्ता भी हैं। यह मुख्य रूप से पंजाब और राजस्थान में फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493