सेल्फी स्टंट के कारण वरुण धवन का कटा चालान, मांगी माफी (लीड-1)

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन को एक ऑटो रिक्शा पर बैठी प्रशंसक के साथ अपनी कार से सेल्फी लेना भारी पड़ा। इसके लिए मुंबई पुलिस ने गुरुवार को उनका चालान काटा और भविष्य में ऐसी हरकत से बचने की चेतावनी दी। अभिनेता ने इसके लिए माफी मांगी है।

मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक अखबार के स्नैपशॉट्स साझा किए गए, जिसमें वरुण सड़क पर सेल्फी स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इसमें अभिनेता कार की खिड़की से बाहर थोड़ा बाहर निकलकर ऑटो रिक्शा पर सवार अपनी एक महिला प्रशंसक के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

ट्वीट में कहा गया, “वरुण धवन ये कारनामे पर्दे पर निश्चित रूप से काम कर सकते हैं, लेकिन मुंबई की सड़कों पर नहीं। आपने ऐसा करके अपनी जिंदगी को तो खतरे में डाला ही साथ ही अपने प्रशंसक और अन्य लोगों की जिंदगी को भी।”

उन्होंने ट्वीट किया, “हम आपके जैसे एक जिम्मेदार मुंबईकर और युवा आइकन से इससे बेहतर उम्मीद करते हैं! एक ई-चालान आपके घर पर भेजा जा रहा है। अगली बार, हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

वहीं, वरुण ने अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांग ली है।

मुंबई पुलिस के ट्वीट पर उन्होंने लिखा, “मैं माफी चाहता हूं। हमारे वाहन ट्रैफिक सिग्नल पर रुके हुए थे और मैं अपनी प्रशंसक की भावना को आहत नहीं करना चाहता था, लेकिन अगली बार मैं सुरक्षा को ध्यान में रखूंगा और ऐसा नहीं करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493