इस्लामाबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक आत्मघाती हमले में शुक्रवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित तीन की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।
इस्लामाबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक आत्मघाती हमले में शुक्रवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित तीन की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।
डॉन न्यूज के मुताबिक, मोटरबाइक पर सवार आत्मघाती हमलावरों ने जरघूनी मस्जिद के पास एक अन्य वाहन में टक्कर मारी। इस वाहन में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक अशरफ नूर और अन्य पुलिस अधिकारी सवार थे।
हमलावरों ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा दिया। इस हमले में सुरक्षाकर्मी और चालक सहित नूर भी मारे गए।
‘डॉन’ न्यूज के अनुसार, यह पहली बार है कि जब पेशावर में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक के स्तर के एक पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया गया है।
अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath