शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का शांतिपूर्ण आयोजन जरूरी : दक्षिण कोरिया

सियोल, 25 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री कांग युंग वा ने शनिवार को आगामी शीतकालीन ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के शांतिपूर्ण रूप से आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से समर्थन का आग्रह किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कांग ने गांगनेयुंग जा रही एक बुलेट ट्रेन में संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने कहा, “प्योंगचांग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के आयोजन को दक्षिण कोरिया उतना ही सफल बनाएगा, जितना 30 साल पहले उसने सियोल में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों को बनाया था।”

कांग ने कहा कि इन खेलों का शांतिपूर्ण आयोजन दक्षिण कोरिया अकेला नहीं कर सकता और इसलिए वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील कर रहा है।

प्योंगचांग में शीतकालीन ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन अगले साल नौ फरवरी से शुरू होगा, जो 25 फरवरी तक जारी रहेगा।

इसके बाद नौ से 18 मार्च तक इसी शहर में पैरालम्पिक खेलों का आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493