मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। ऐसी खबर है कि जैकलिन फर्नाडीज को हाल ही में एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो के लिए बहुत बड़ी राशि ऑफर की गई है।
जैकलिन ने अपने कई ब्लॉकबस्टर गानों ‘जुम्मे की रात’, ‘चंद्रलेखा’ और ‘चलती है क्या 9 से 12’ तक हर गीत में अपने उम्दा डांस से हर किसी का दिल जीता है।
प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए जैकलिन को पंजाबी म्यूजिक वीडियो में स्टार करने के लिए संपर्क किया गया है।
अभिनेत्री के करीबी सूत्र बताते हैं, “इस विशेष पंजाबी संगीत वीडियो के लिए जैकलिन को लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि की पेशकश की गई है।”
जैकलिन फर्नांडीज को अगले साल ‘रेस 3’ में सलमान खान के साथ देखा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath