नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। जनवरी में अपनी पार्टी लॉन्च करने के संकेत दे चुके फिल्म अभिनेता कमल हासन ने शनिवार को किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने की संभावना से इनकार कर दिया।
नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। जनवरी में अपनी पार्टी लॉन्च करने के संकेत दे चुके फिल्म अभिनेता कमल हासन ने शनिवार को किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने की संभावना से इनकार कर दिया।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी राजनीतिक पार्टी में भागीदारी की योजना बना रहे हैं, उन्होंने कहा, “मैं परिवर्तन की शुरुआत कर रहा हूं, मैं किसी का भार नहीं उठा सकता।”
‘टाइम्स दिल्ली लिट फेस्ट’ में कमल ने कहा, “मुझे पहले ही ऐसा करना चाहिए था, लेकिन उस समय पैसे कमाने के लिए मेरा ध्यान अपने अभिनय के करियर पर था। लेकिन कोई काम कभी न करने से देर से करना अच्छा है।”
कमल ने इस महीने की शुरुआत में अपने जन्मदिन पर एक नया एप जारी किया था जिसे उनका राजनीतिक करियर की ओर कदम बढ़ाना माना जा रहा है। उन्होंने साथ ही संकेत दिए थे कि वह जनवरी में अपनी पार्टी लॉन्च कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath