बेन मेंडलसन की डॉक्टर डूम का किरदार निभाने की इच्छा

लॉस एंजेलिस, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता बेन मेंडलसन का कहना है कि वह कॉमिक इतिहास के अब तक के सबसे प्रतिष्ठित खलनायक विक्टर वन डूम का किरदार निभाना पसंद करेंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, एमटीवी के पोडकास्ट ‘हैपी सैड कन्फ्यूज्ड’ में जोश होरोविट्ज के साथ अभिनेता ने फिल्म ‘फैंटास्टिक फॉर’ के विलेन की भूमिका निभाने की इच्छा जताई।

अभिनेता ने कहा कि डॉक्टर डूम अब तक का महानतम कॉमिक किरदार है। जो बात विक्टर के किरदार को अधिक दिलचस्प बनाती है, वह है उनके परिवार के साथ हुई त्रासदी, उसके साथ घटित हुई कई चीजें और फिर बदला लेने की कहानी।

इस साल सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फॉक्स ने घोषणा की थी कि वे अभिनेता डॉक्टर डूम की सोलो फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

इसपर, मेंडलसन ने कहा, “हां, मुझे इस बारे में जानकारी है।”

डॉक्टर डूम के किरदार को दो अलग-अलग अभिनेताओं ने निभाया है। 2005 में आई फिल्म ‘फैंटास्टिक फोर’ में अभिनेता जुलियन मैकमोहन ने और दस साल के बाद ‘द फैंटास्टिक फोर’ में टोबी केबेल ने डॉक्टर डूम की भूमिका निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493