पफ डैडी बहुत प्रेरणादायी हैं : नाओमी कैंपबेल

लॉस एंजेलिस, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल को रैपर पफ डैडी के साथ पिरेली कैलेंडर के लिए शूटिंग करना काफी पसंद है क्योंकि उन्हें रैपर पफ काफी प्रेरणादायी लगते हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, “उन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया। वह ही मुझे किरदार में ढलने की प्रेरणा देते थे। सीन कॉम्ब्स (मंच का नाम पफ डैडी) बहुत प्रेरणादायक हैं। मैं उन्हें पसंद करती हूं वह मेरे भाई की तरह हैं। हमने वास्तव में एक ही अभिनय प्रशिक्षण केंद्र साझा किया है इसलिए वह जानते हैं कि किरदार में कैसे ढला जाता है।”

उन्होंने कहा, “हमने सेट पर बहुत मजा किया।”

इस साल के कैलेंडर में सभी अश्वेत मॉडल नजर आएंगे। नाओमी का कहना है कि यह प्रतीक है कि फैशन उद्योग जगत ने विविधता को अंगीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा, “इस कैलेंडर से जुड़ा संदेश बहुत बड़ा है और टाइमिंग इससे अधिक सटीक नहीं हो सकती। यह एक अद्भुत और नया समय है। मुझे उम्मीद है कि यह इसी तरह बरकरार रहेगा। एक मॉडल के रूप में मेरे 31 साल के करियर में यह फैशन क्षेत्र में विविधता का सबसे असाधारण क्षण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493