अभिनय से विराम चाहती हैं अभिनेत्री लॉरेंस

लॉस एंजिल्स, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने कहा कि वह अभिनय से विराम लेकर एक फार्म खरीदना चाहती हैं और उसमें बकरियों का दूध निकालने का काम करना चाहती हैं।

पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, एली मैगजीन के साथ एक साक्षात्कार में एकेडमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री ने कहा कि सात सालों की शूटिंग के बाद वह विराम लेने के लिए तैयार है।

लॉरेंस ने सात सालों में औसतन हर साल तीन फिल्में की हैं।

लॉरेंस ने कहा, “मैं एक फार्म लेकर उसमें बकरियों का दूध निकालने का काम करना चाहती हूं।”

लॉरेंस की रिप्रेजेंट डॉट अस को अतिरिक्त समय देने की योजना है। रिप्रेजेंट डॉट अस एक संगठन है जिसका मकद राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करना है। वह मौजूदा समय में इसके बोर्ड की सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493