हांगकांग, 26 नवंबर (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी चेन किंगचान और जिया यिफान ने रविवार को हांगकांग ओपन में खिताबी जीत हासिल की है।
चेन और जिया की जोड़ी ने फाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली और अप्रियानी रहायु की जोड़ी को मात दी।
चेन-जिया की चीनी जोड़ी ने एक घंटे 11 मिनट तक चले मुकाबले में ग्रेसिया और अप्रियानी की 17वीं विश्व वरीयता जोड़ी को 14-21, 21-16, 21-15 से हराकर खिताबी जीत हासिल की।
इस जीत के साथ ही चेन-जिया की जोड़ी ने ग्रेसिया और अप्रियानी से इस साल फ्रेंच ओपन में मिली हार का बदला लिया है। दोनों के बीच अब तक कुल दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है।
dharmpath.com dharmpath