जेरुसलम, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अति रुढ़ीवादी पार्टी के मुखिया व इजरायल के स्वास्थ्य मंत्री ने यहूदी धर्म अवकाश के दिन, सैबथ, को एक रेल परियोजना का काम काम कराने के विरोध में रविवार को इस्तीफा दे दिया। यहूदी धर्म में सैबथ के दिन काम करने की सख्त मनाही है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक युनाइटेड तोरा पार्टी के प्रमुख याकोव लिजमन ने एक बयान में कहा कि पवित्र यहूदी दिवस का सार्वजनिक तौर पर उल्लंघन होने के कारण उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सौंप दिया है।
लिजमन के अनुसार नेशनल रेल लाइन के रखरखाव का काम अनावश्यक रूप से शनिवार को किया गया जोकि किसी और दिन भी हो सकता था।
उन्होंने कहा कि यहूदी इतिहास में सैबथ के दिन का ‘परम महत्व’ है।
नेतन्याहू के लिए अति रूढ़िवादी पार्टियों का समर्थन काफी महत्व रखता है।
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक नेतन्याहू का सत्तारूढ़ गठबंधन इन पार्टियों के विरोध से संकट में आ सकता है।
dharmpath.com dharmpath