नमिश और मेरे बीच अनकहा रिश्ता : प्राची तेहलान

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्राची तेहलान का कहना है कि उनके और ‘इक्यावन’ के उनके सह कलाकार नमिश तनेजा के बीच एक ‘अनकहा रिश्ता’ है।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में प्राची (सुशील) और नमिश (सत्या) के बीच एक अजीब सी केमिस्ट्री है, जिसमें दोनों एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते नजर आते हैं।

प्राची ने ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बताया, “हमारे किरदार ऐसे हैं कि सुशील और सत्या हर स्थिति में एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं। सत्या को हमेशा जीतना सिखाया गया है, जिस वजह से सत्या, सुशील से ईष्र्या करता है क्योंकि वह ट्रॉफी जीत लेती है।”

उन्होंने कहा, “मेरे और नमिश के बीच एक अनकहा रिश्ता है और यही हमें बेहतरीन दोस्त बनाता है। हम अक्सर एक-दूसरे के परिवारों के साथ समय बिताते हैं और हमारे बीच कोई औपचारिकता नहीं है। जब भी हमें कोई एक्शन सीन करना होता है, तो मैं उससे कभी नहीं शर्माती या अजीब महसूस नहीं करती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493