ऑस्कर इसाक ने 24 की उम्र में पहली बार शराब पी थी

लॉस एंजेलिस, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ऑस्कर इसाक ने 24 साल की उम्र में पहली बार शराब का स्वाद चखा था।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, इसाक का फ्लोरिडा के हाई स्कूल में अच्छा समय बीता था। उनका परिवार अक्सर ऑस्कर की जासूसी करता था कि कहीं वह कुछ गलत तो नहीं कर रहा है।

ऑस्कर ने कहा कि उन्हें मेरी चिंता करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि वह अपने दोस्तों में अकेला था, जो शराब नहीं पीता था और जिम्मेदार था।

ऑस्कर ने कहा, “वह पल शानदार थे। मुझे वह पसंद था। मैं हर दिन समुद्र तट पर टहलने जाता था, स्कूल जाता था, जहां मैंने अलग-अलग तरह के दोस्त बनाए।”

वह कहते हैं, “मेरी मां और छोटा भाई मुझ पर नजर रखते थे कि कहीं मैं ड्रग्स तो नहीं ले रहा लेकिन मैंने कभी ड्रग्स नहीं ली। मैंने 24 साल की उम्र तक शराब नहीं पी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493