हडर्सफील्ड, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 13वें दौर में खेले गए मैच में हडर्सफील्ड क्लब को 2-1 से मात दी।
बीबीसी के अनुसार, हडर्सफील्ड क्लब के खाते में गया एकमात्र गोल भी सिटी की गलती का नतीजा था।
सिटी के खिलाड़ी निकोलस ओटामेंडी ने पहले हाफ की समाप्ति के बाद मिले अतिरिक्त समय में 41वें मिनट में अपने ही पाले में गोल दागने की गलती की ओर इसका फायदा हडर्सफील्ड को मिला।
हडर्सफील्ड को दूसरे हाफ में सिटी ने गोल दागने का मौका नहीं दिया और अपनी गलती को सुधारते हुए 47वें मिनट में सर्गियो अगुएरो की ओर से पेनाल्टी पर दागे गए गोल के दम पर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
रहीम स्टर्लिग ने इसके बाद 84वें मिनट में दागे गोल से इस मैच में सिटी की जीत पक्की की। सिटी ने हडर्सफील्ड के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की।
dharmpath.com dharmpath