शिरीष कुंदर वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख रहे

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार शिरीष कुंदर वेब सीरीज के साथ डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनका कहना है कि वह इस प्लेटफॉर्म के जरिए काम को लेकर मिल रही स्वतंत्रता को लेकर उत्साहित हैं।

कुंदर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “साझा करते हुए खुश हूं कि मैं आखिरकार वेब श्रृंखला की दुनिया में प्रवेश कर रहा हूं। इस मंच द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली संभावनाओं और स्वतंत्रता को लेकर बहुत उत्साहित हूं। अभी पहली परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध हूं।”

इस वेब सीरीज के बारे में अधिक जानकारी पता नहीं चल पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493