लॉस एंजेलिस, 27 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री मार्गोट रॉबी का कहना है कि वह अपनी शादी की अंगूठी सिर्फ सप्ताहांत में ही पहनती हैं।
लॉस एंजेलिस, 27 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री मार्गोट रॉबी का कहना है कि वह अपनी शादी की अंगूठी सिर्फ सप्ताहांत में ही पहनती हैं।
वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में टॉम एकर्ली के साथ अपनी शादी की घोषणा करने वाली 27 वर्षीय अभिनेत्री को सप्ताह के दौरान काम करते समय अपनी अंगूठी खो जाने का डर रहता है।
रॉबी ने कहा, “मैं इसे काम करने के दौरान नहीं पहन सकती। मैं इसे सेट पर खोना नहीं चाहती। मैं इसे सप्ताहांत में पहनती हूं।”
फिल्म ‘सुसाइड स्क्वाड’ की अभिनेत्री की मुलाकात एकर्ली से 2013 में फिल्म ‘सुइट फ्रेंकेज’ के सेट पर हुई थी।
dharmpath.com dharmpath