मानुषी छिल्लर ने सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने सिर सजा चुकीं मानुषी छिल्लर ने सोमवार को अपने परिवार वालों के साथ प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए।

जाने-माने मराठी अभिनेता और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश सी. बांदेकर ने आईएएनएस को बताया, “वह यहां सुबह 5.15 अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए आईं थीं और उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया।”

इसके बाद मानुषी ने ट्वीट किया, “मुंबई के दादर में सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के आसपास सकारात्मकता थी।”

हरियाणा की मेडिकल की छात्रा ने 16 साल बाद भारत को यह ताज दिलाया था। उन्होंने हल्के नीले रंग का घाघरा-चोली-दुप्पटा पहना था।

उन्होंने भगवा रंग की स्टॉल के साथ माथे पर बड़ा ‘तिलक’ लगाया था।

वह दौरान उनके माता-पिता और भाई साथ थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493