मुझे अपने स्टंट खुद करना पसंद है : विक्रम

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता विक्रम सिंह चौहान का कहना है कि उन्हें टेलीविजन धारावाहिकों के लिए अपने स्टंट खुद करना पसंद है।

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता विक्रम सिंह चौहान का कहना है कि उन्हें टेलीविजन धारावाहिकों के लिए अपने स्टंट खुद करना पसंद है।

‘एक दीवाना था’ की आगामी कड़ी में दर्शकों को मारधाड़ वाला सीक्वेंस देखने को मिलेगा, जिसमें विक्रम एक इमारत की छत के कूद कर आत्महत्या का प्रयास करते हैं।

विक्रम ने कहा, “मुझे धारावाहिकों के लिए अपने स्टंट खुद करना पसंद है। यहां तक कि ‘एक दीवाना था’ में मैंने कई स्टंट किए, इसमें कार से पीछा करना, इमारत से लटकना जैसे कई स्टंट हैं।”

उन्होंने कहा, “हाल के स्टंट में मुझे खुदकुशी के लिए एक इमारत की छत से कूदना था, जिसे पूरे दल और स्टंट विशेषज्ञों के तकनीकी सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। हालांकि, कुछ बेहद खतरनाक स्टंट्स मैं स्टंट विशेषज्ञों से ही कराना पसंद करता हूं क्योंकि वे अपने क्षेत्र में माहिर होते हैं और सभी स्तरों पर सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493