एम-टेक ने नया किफायती स्मार्टफोन उतारा

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल निर्माता एम-टेक ने सोमवार को नया किफायती 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन ‘इरोज प्लस’ 4,299 रुपये में लांच किया।

इसकी स्क्रीन 5 इंच की है, जो ‘एफवीडब्ल्यूजीए एलसीडी’ डिस्प्ले है। इसका पिछला कैमरा 5 मेगापिक्सल का और अगला कैमरा वीजीए (वीडियो ग्राफिक्स ऐरे) है। इसमें 2,000 एमएएच की बैटरी लगी है।

एम-टेक इंफॉर्मेटिक्स लि. के सह-संस्थापक गौतम कुमार जैन ने एक बयान में कहा, “स्मार्टफोन ‘इरोज प्लस’ स्टाइलिश डिजायन के साथ उच्च प्रदर्शन और पैसे की कीमत प्रदान करता है, जो इसे अपने खंड में अद्वितीय बनाता है।”

यह एक ड्यूअल सिम डिवाइस है, जिसमें 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर है। इसके साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसमें 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रायड नूगा 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

यह डिवाइस सभी प्रमुख खुदरा दुकानों के साथ ही प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स पर भी उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493