विनीत अरोड़ा बने एगॉन लाइफ इंश्योरेंस के नए एमडी, सीईओ

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने विनीत अरोड़ा को नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है, जो साल 2018 के जनवरी से प्रभावी होगा। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अरोड़ा ने के. एस. गोपालकृष्णन की जगह ली है, जिन्होंने 17 नवंबर को कंपनी छोड़ दी थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एगॉन लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य लोक अधिकारी सबा आदिल अंतरिम प्रभारी और प्रमुख अधिकारी के रूप में काम करते रहेंगे।

बयान में कहा गया, “अरोड़ा लंबे समय से आईसीआईसीआई समूह के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने साल 2002 से 2008 के बीच आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज में कई भूमिकाएं निभाई है और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के लिए विभिन्न बिक्री से संबंधित भूमिकाओं में काम किया और बैंकइंश्योरेंस और गठबंधन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद तक पहुंचे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493