ब्राजील के राष्ट्रपति टेमर की सफल हार्ट सर्जरी

रियो डी जनेरियो, 28 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर की सफल हार्ट सर्जरी के बाद उन्हे साओ पाउलो के सिरियो लिबेन्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, टेमर ने सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ट्वीट कर चिकित्सकों को उनकी मदद के लिए और ब्राजील की जनता को सहयोग के लिए आभार जताया।

टेमर ने ट्वीट कर कहा, “मैं मेडिकल टीम की मदद और मेरे लिए प्रार्थना करने वालों का आभारी हूं। मैं जल्द काम पर लौटूंगा।”

टेमर को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी तीन कोरोनरी धमिनयों में आ रही रूकावटों के मद्देनजर उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

चिकित्सकों के मुताबिक, उनकी सर्जरी लगभग 90 मिनट तक चली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493