लोगों का मनोरंजन करना मुश्किल काम : आदित्य

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। गायक, अभिनेता और मेजबान आदित्य नारायण का कहना है कि लोगों का मनोरंजन करना आसान काम नहीं है।

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। गायक, अभिनेता और मेजबान आदित्य नारायण का कहना है कि लोगों का मनोरंजन करना आसान काम नहीं है।

आदित्य वर्तमान में ‘एंटरटेंमेंट की रात’ में नजर आ रहे हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर आदित्य ने आईएएनएस से कहा, “लोगों का मनोरंजन करना सबसे मुश्किल काम है। इसके लिए टीम के मिले-जुले प्रयास, समय और समर्पण की आवश्यकता होती है।”

टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में आदित्य, रवि दुबे, दीपिका काकर, करन वाही और रघु राम जैसे कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं।

आदित्य ने कहा, “यह एक अद्भुत अवधारणा है। यह शो केवल कॉमेडी नहीं, बल्कि पूर्ण मनोरंजन पर केंद्रित है। यह पारिवारिक मनोरंजक शो है। लोग काम से वापस आने के बाद इसे देख सकते हैं और एक तरोताजा हो सकते हैं।”

गैर-फिक्शन शो में दिलचस्पी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “मैं मुख्य रूप से एक संगीतकार हूं। कोई भी रियेलिटी शो शूट करने में ज्यादा समय नहीं लेता। इसके अलावा, यहां पैसा भी अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493