इस साल फरारी का प्रदर्शन अच्छा रहा : वेट्टल

अबु धाबी, 28 नवंबर (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 टीम फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेट्टल को इस साल एफ-1 विश्व चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल हुआ है।

उनका कहना है कि इस साल उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा।

चैम्पियनशिप के लीडरबोर्ड में फरारी 522 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इस सूची में मर्सिडीज-एएमजी की टीम 668 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है।

‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए बयान में 30 वर्षीय वेट्टल ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि दूसरा स्थान हासिल करना बहुत बुरी बात है।”

वेट्टल ने कहा, “हमारी रेस काफी संघर्षपूर्ण रहीं। हमने कई रेस जीतीं, लेकिन हमने कई अवसर भी गंवाए।”

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर देखा जाए, तो हमारा प्रदर्शन अच्छा था। तीन या चार रेस ऐसी थी, जिनमें हार हमें महंगी पड़ गईं, लेकिन देखा जाए तो हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा।”

वेट्टल ने चार बार (2010, 2011, 2012 और 2013) एफ-1 खिताब अपने नाम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493