साओ पाउलो, 28 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए मैच में पाल्मेरास ने बोटाफोगो को 2-0 से मात दी।
इस हार के कारण बोटाफोगो अगले साल आयोजित होने वाले कोपा लिबर्टाडोरेस टूर्नामेंट में प्रवेश हासिल नहीं कर पाया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ।
इसके बाद, दूसरे हाफ में ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डुडु ने 55वें मिनट में गोल कर पाल्मेरास का खाता खोला।
इसके बाद, 63वें मिनट में मिडफील्डर केनो की ओर से दागे गए गोल ने पाल्मेरास को बोटाफोगो पर 2-0 की बढ़त दी।
इस बढ़त को अपने अच्छे डिफेंस के दम पर अंत कर बनाए रखते हुए पाल्मेरास ने 2-0 से जीत हासिल की।
ब्राजील सेरी-ए लीग सूची में बोटाफोगो अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है, वहीं जीत हासिल कर पाल्मेरास ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
इस लीग सूची में कोरिंथियंस क्लब पाल्मेरास से नौ अंक अधिक शीर्ष स्थान पर काबिज है।
dharmpath.com dharmpath