विंस्टीन डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका से निकाले गए

लॉस एंजेलिस, 28 नवंबर (आईएएनएस)। डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डीजीए) ने अनुशासनिक कार्यवाही शुरू करने की घोषणा के एक महीने बाद हॉलीवुड निर्माता हार्वे विस्टीन को संस्था से निकाल दिया है।

डीजीए के एक प्रतिनिधि ने सोमवार को कहा कि विंस्टीन ने गिल्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ ने प्रतिनिधि के हवाले से कहा, “हमें आगे टिप्पणी नहीं करनी।”

डीजीए ने विस्टीन को अपने वेबसाइट से भी हटा दिया। डीजीए द्वारा 21 अक्टूबर को अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू किए जाने के बावजूद वह ‘डीजीए डॉट ओआरजी’ साइट पर सूचीबद्ध थे।

अनुशासनात्मक कार्यवाही 13 अक्टूबर को दायर की गई थी।

विंस्टीन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन पर एशले जड और रोज मैकगोवन को एक आलेख प्रकाशित होने के बाद पैसे देकर चुप कराने की कोशिश करने का भी आरोप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493