रणजी ट्रॉफी : केरल ने हरियाणा को पारी से हराया

रोहतक, 28 नवंबर (आईएएनएस)। केरल ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में हरियाणा को पारी और आठ रनों से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

केरल ने हरियाण को पहली पारी में 208 रनों पर ही ढेर कर दिया था और फिर अपनी पहली पारी में जलज सक्सेना (91), रोहन प्रेम (93), बासिल थम्पी (60) की पारियों के दम पर 389 रन बनाते हुए हरियाणा पर 216 रनों की बढ़त ले ली थी।

हरियाणा अपनी दूसरी पारी में 173 रनों पर ही सिमट गई और मैच गंवा बैठी। उसके लिए सबसे अधिक 40 रन कप्तान अमित मिश्रा ने बनाए। उनके अलावा रजत पालिवाल ने 34 रनों का योगदान दिया। मेजबान टीम के सिर्फ पांच बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए।

केरल के लिए जलस सक्सेना और एमडी निदेश ने तीन-तीन विकेट लिए। थम्पी को दो सफलताएं मिलीं। संदीप वरियर और अरुण कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493