‘अफगान’ मेरे लिए खास फिल्म है : अदनान सामी

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी भारतीय फिल्म ‘अफगान-इन सर्च ऑफ ए होम’ से अभिनय की दुनिया में आगाज करने जा रहे गायक व संगीतकार अदनान सामी का कहना है कि यह फिल्म न सिर्फ कहानी की वजह से बल्कि संगीत की वजह से भी उनके दिल के करीब है।

अदनान ने यहां आईएएनएस को बताया, “‘अफगान’ मेरे लिए एक खास फिल्म है। फिल्म की कहानी एक अफगान शरणार्थी के बारे में है और संगीत के हिसाब से यह एक दिलचस्प फिल्म है। फिल्म के स्कोर ने मुझे विभिन्न शैलियों में प्रयोग करने का अवसर प्रदान किया है, चाहे वह अफगान लोकगीत हो या अलग-अलग भारतीय संगीत विधा।”

अदनान 2015 में सलमना अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गीत ‘भर दो झोली’ में भी नजर आ चुके हैं।

राधिका राव और विनय सप्रू निर्देशित फिल्म ‘अफगान-इन सर्च ऑफ होम’ अगले साल रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493