प्रीमियर लीग : लीसेस्टर ने टोटेनहम को 2-1 से हराया

लीसेस्टर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। लीसेस्टर सिटी फुटबाल क्लब ने प्रीमियर लीग में खेले गए मैच में टोटेनहम हॉटस्पर को 2-1 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, किंग पावर स्टेडियम में मंगलवार रात को खेले गए इस मैच में टोटेनहम के लिए एकमात्र गोल हैरी काने ने किया।

जैमी वार्डी ने 13वें मिनट में गोल कर लीसेस्टर को 1-0 की बढ़त दी। इसके बाद, रियाद माहरेज ने 46वें मिनट में गोल कर क्लब की बढ़त दोगुनी कर दी।

दूसरे हाफ में टोटेनहम को उसके प्रयासों का फल मिला और 79वें मिनट में काने ने गोल कर क्लब का स्कोर 1-2 किया।

लीसेस्टर ने इसके बाद टोटेनहम को दूसरे गोल का मौका नहीं दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493