लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जेक गिलेनहॉल कथित तौर पर अपनी अगली फिल्म की भूमिका की तैयारी के लिए कला की दुनिया में तल्लीन हो रहे हैं।
लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जेक गिलेनहॉल कथित तौर पर अपनी अगली फिल्म की भूमिका की तैयारी के लिए कला की दुनिया में तल्लीन हो रहे हैं।
वेबसाइट ‘एनवायपोस्ट डॉट कॉम’ के मुताबिक, गिलेनहॉल (36) वर्तमान में नेटफ्लिक्स के लिए एक कला-जगत की फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसका नाम अभी तय नहीं है, इसमें वह कला आलोचक के रूप में दिखेंगे।
गिलेनहॉल ने कहा, “इसमें वह लॉस एंजेलिस के कला बाजार के एक कला आलोचक की भूमिका में दिखेंगे, जिसमें अरबपति कलेक्टर्स, गैलेरिस्ट, नीलामियां और बिक्री शामिल हैं। वह आलोचक की भूमिका निभाएंगे और वह इसके लिए शोध में व्यस्त हैं।”
डान गिलरॉय द्वारा निर्देशित फिल्म में गिलेनहॉल अपने ‘नाइटक्रॉलर’ के सह-कलाकार रेने रूसो के साथ दोबारा दिखेंगे।
dharmpath.com dharmpath