दिल्ली में संगीत कार्यशाला श्रृंखला को होगा आयोजन

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली छह से आठ दिसंबर के बीच एक नई संगीत कार्यशाला श्रंखला ‘बडएक्स’ के तहत तीन दिनों की कार्यशालाओं, मास्टरक्लासेज और लाइव डीजे प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली छह से आठ दिसंबर के बीच एक नई संगीत कार्यशाला श्रंखला ‘बडएक्स’ के तहत तीन दिनों की कार्यशालाओं, मास्टरक्लासेज और लाइव डीजे प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

यह श्रृंखला बॉयलर रूम और बुडवीजर एक्सपीरियंसेज के सहयोग से आयोजित हो रही है।

एक बयान के मुताबिक, ब्रिटिश भारतीय कलाकार काइंडनेस ब्रिटिश संगीत संस्कृति में भारतीय पहचान पर एक व्याख्यान देंगे। एक पैनल चर्चा होगी, जिसमें एशिया के नए बाजारों में भारत के स्थान पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में एक मास्टरक्लास और अमेरिकी रिकॉर्ड प्रोड्यूसर टीब्स के साथ एक प्रोडक्शन शोकेस भी शामिल है। दिल्ली के विजुअल कलाकार अमनदीप पैबले के सहयोग से निर्माता व फिल्म निर्देशक एश कूशा और निर्माता साराथी कोरवर के बीच ऑडियो-विजुएल कोलेबोरेशन भी होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493