टेलीविजन शो में ‘स्पेल’ को पहली बार पेश करेंगी मोनिका

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की अमेरिकी गायिका व अभिनेत्री मोनिका डोगरा का हालिया गीत ‘स्पेल’ पहली बार संगीत रियलिटी शो में सुनाई देगा।

भारत में अंग्रेजी गायन की प्रतिभाओं के लिए रिनॉल्ट केडब्ल्यूआईडी द्वारा प्रस्तुत शो ‘द स्टेज 3’ में पहली बार मोनिका ने इस गीत की प्रस्तुति दी।

मोनिका डोगरा कलर्स इनिफिनिटी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस अंग्रेजी शो की निर्णायकों में भी शामिल हैं।

मोनिका ने एक बयान में कहा, आज, “मैंने अपने एकल गीत स्पेल पर प्रस्तुति दी। और मैं इस पर एक साल से काम कर रही थी। मैंने इस गाने की प्रस्तुति के लिए द स्टेज को इसलिए चुना क्यूंकि यह देश का एक ऐसा मंच है जो गैर-बॉलीवुड संगीत व अंग्रेजी के गीतों को प्रस्तुत करने का मौका देता है। द स्टेज मेरे जीवन के सबसे बड़े उपहारों में से एक है और इसे भी प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या मिल गई है। इसलिए मैंने इस गीत को साझा किया जो मेरे लिए बहुत निजी है।”

मोनिका की प्रस्तुति वाला एपिसोड शनिवार को प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493