बोस्निया के युद्ध अपराधी की अदालत में जहर पीने के बाद मौत

द हेग, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बोस्निया-क्रोएशिया के युद्ध अपराधी ने द हेग में चल रही सुनवाई के दौरान जहर पील लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

बीबीसी के मुताबिक, स्लोबोदान प्रालजैक (72) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

संयुक्त राष्ट्र अदालत ने कहा कि अदालत कक्ष ही घटनास्थल बन गया है।

अदालत में 20 साल की सजा बरकरार रखने के फैसले के ऐलान के बाद इस बोस्निया क्रोएशिया बल के पूर्व कमांडर ने कहा कि वह युद्ध अपराधी नहीं है और उसने जहर पी लिया।

साल 2013 में उसे 1992-1995 के दौरान बोस्निया युद्ध के दौरान मोस्टार शहर में युद्ध अपराधों के लिए सजा सुनाई गई थी।

प्रालयेक क्रोएशिया के उन छह राजनीतिक और सैन्य नेताओं में से एक थे, जिनकी सुनवाई हेग के अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक ट्राइब्यूनल में चल रही थी।

फैसले के बाद जनरल प्रालजैक खड़े हुए और अपना हाथ मुंह पर लगा लिया, सिर पीछे किया। उन्हें देखकर ऐसा लगा, जैसे उन्होंने जहर पी लिया।

इसके बाद प्रालजैक ने कहा, “मैंने जहर पी लिया है।”

जज कार्मेल एगियस ने तुरंत कार्यवाही रोक दी और एंबुलेंस बुलाई।

उन्होंने कहा, “ठीक है, हम सुनवाई रोकते हैं। उस गिलास को मत हटाओ, जिससे उसने पीया है।”

इसके बाद अदालत के बाहर एंबुलेंस आई। घटनास्थल के ऊपर ही हेलीकॉप्टर को भी मंडराते देखा गया। डॉक्टरों की टम तेजी से इमारत के अंदर घुसी।

बीबीसी ने आीसीटीवाई के हवाले से बताया, “प्रालजैक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।”

अब इस मामले की स्वतंत्र जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493