रियो डी जनेरियो, 30 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के मिडफील्डर लुकास लीमा ने सांतोस क्लब से कहा है कि वह अगले माह क्लब से अलग हो जाएंगे।
लीमा का कहना है कि वह पाल्मेरास में शामिल हो जाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सांतोस के साथ लीमा का करार इस साल दिसम्बर में समाप्त हो रहा है, लेकिन उन्होंने 16 नवम्बर से क्लब के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।
लीमा रविवार को ब्राजील सेरी-ए लीग में अवाई के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में भी टीम के साथ शामिल नहीं होंगे।
‘ग्लोबोस्पोर्टे’ को दिए एक बयान में सांतोस के अध्यक्ष मोडेस्टो रोमा ने कहा, “लीमा ने हमें बताया है कि वह पाल्मेरास के लिए खेलेंगे।”
रोमा ने कहा, “क्लब में बिताए चार साल के लिए लीमा ने हमारा शुक्रिया अदा किया है। मैने भी उनका शुक्रिया अदा किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।”
लीमा का नाम समर ट्रांसफर विंडो के दौरान कई क्लबों के साथ जोड़ा जा रहा था, जिसमें बार्सिलोना, एवर्टन और फेनेरबाचे शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath