एमटीवी अनप्लग्ड में पदार्पण करेंगे विशाल भारद्वाज, अरमान-अमाल

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और संगीत निर्देशक विशाल भारद्वाज और अरमान मलिक और अमाल मलिक रॉयल स्टैग बैरल सलेक्ट एमटीवी अनप्लग्ड के आगामी सीजन में नजर आएंगे।

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और संगीत निर्देशक विशाल भारद्वाज और अरमान मलिक और अमाल मलिक रॉयल स्टैग बैरल सलेक्ट एमटीवी अनप्लग्ड के आगामी सीजन में नजर आएंगे।

शो के आगामी सीजन में संगीत प्रेमियों के लिए पहली बार बहुत कुछ पेश किया जाएगा। इसमें महान गायक-संगीतकार शंकर महादेवन अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ प्रस्तुति देंगे।

शो लॉन्च के अवसर पर बुधवार को कुछ गायकों ने संवाददाताओं से बातचीत भी ।

शंकर महादेवन ने कहा, “मैं पिछले 25 वर्षो से इस उद्योग में गाने बना रहा हूं, लेकिन एक ही मंच पर अपने बेटों के साथ गाना एक कलाकार और एक पिता के लिए सबसे बड़ी बात है।”

रॉयल स्टैग बैरल सलेक्ट एमटीवी अनप्लग्ड का प्रसारण 9 दिसंबर से हर शनिवार रात 8 बजे किया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493