बीजिंग में एचआईवी/एड्स के लिए हॉटलाइन नंबर शुरू

बीजिंग, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बीजिंग ने एचआईवी/एड्स रोगियों को मशवरा देने के लिए गुरुवार को एक हॉटलाइन नंबर शुरू किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गैर-सरकारी संगठन बीजिंग होम ऑफ रेड रिबन ने हॉटलाइन की शुरुआत की, जो कई सेवाएं प्रदान करेगी। इन सेवाओं में एचआईवी/एड्स के बारे में मूल ज्ञान, यौन-क्रिया का मूल्यांकन और मनोवैज्ञानिक सलाह शामिल है।

बीजिंग दिटान अस्पताल के साथ एचआईवी/एड्स विशेषज्ञ झाओ होंगॉक्सिन ने हॉटलाइन पर पहला फोन उठाया और असुरक्षित यौन-क्रिया एवं एंटीरेट्रोवायरल दवाओं के बारे में सवालों के जवाब दिए।

बीजिंग होम ऑफ रेड रिबन कार्यालय के निदेशक वांग केरोंग ने कहा, “हमें एचआईवी/एड्स रोगियों की समस्या को हल करने के लिए उनकी पर्याप्त देखभाल और उनका समर्थन मुख्य रूप से चिकित्सा सहायता करनी चाहिए।”

इस संगठन को 2005 में स्थापित किया गया था और यह एचआईवी/एड्स रोगियों और उनके परिवारों को चिकित्सा सहायता के साथ स्वयंसेवा और कानूनी सहायता प्रदान करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493