हीरो वर्ल्ड चैलेंज-2017 के साथ वुड्स की वापसी

नसाऊ (बहामास), 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने करियर में 14 बड़े खिताब जीत चुके टाइगर वुड्स ने तीन अंडर पार 69 का स्कोर हासिल करते हुए नौ महीने बाद हीरो वर्ल्ड चैलेंज में शानदार वापसी की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के इस गोल्फ खिलाड़ी के हाल ही में कई पीठ के कई ऑपरेशन हुए हैं और इसी कारण उन्हें फरवरी में दुबई डेसर्ट क्लासिक से नाम वापस लेना पड़ा था।

इस साल सितम्बर में वुड्स ने कहा था कि उनका गोल्फ जगत में वापसी कर पाना असंभव हो सकता है।

बहामास में इंग्लैंड के टोमी फ्लीटवुड को वुड्स ने तीन शॉट से पछाड़ा। उन्होंने पांच बर्डी और दो बोगी लगाईं।

वुड्स ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं क्या कर सकता हूं। मैं घर में काफी अभ्यास कर रहा था, लेकिन टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा की बात अलग है। मैं काफी समय से अपनी ही परेशानियों से जूझ रहा हूं। इस प्रतियोगिता में इस प्रकार का प्रदर्शन मेरे लिए अच्छा है।”

वुड्स 2013 के बाद से अपनी खिताबी जीत का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने 2008 के बाद से कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493