मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन इस महीने के अंत में आयोजित होने वाले निकलियोडिन्स किड्स चॉइस अवार्डस 2017 में प्रस्तुति देंगी।
मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन इस महीने के अंत में आयोजित होने वाले निकलियोडिन्स किड्स चॉइस अवार्डस 2017 में प्रस्तुति देंगी।
कृति ने एक बयान में कहा, “मैं इस पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देने को लेकर बहुत रोमांचित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी प्रस्तुति के जरिए बच्चों का मनोरंजन कर पाऊंगी। बच्चे विशुद्ध प्यार से भरे होते हैं और मैं इन छोटे उस्तादों का मनोरंजन करने का अवसर मिलने से काफी खुश हूं और मैं उनकी शाम को यादगार बनाना चाहती हूं।”
कृति ‘हीरोपंती’, ‘दिलवाले’, ‘राब्ता’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath