मेरे जुड़वा बच्चों को मेरा डबल रोल पसंद है : राजीव ठाकुर

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। हास्य कलाकार व अभिनेता राजीव ठाकुर ने कहा कि उनके जुड़वा बच्चों अधिराज व अभिराज को उनके शो ‘तेरा बाप मेरा बाप’ में उनका डबल रोल बहुत पसंद है।

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। हास्य कलाकार व अभिनेता राजीव ठाकुर ने कहा कि उनके जुड़वा बच्चों अधिराज व अभिराज को उनके शो ‘तेरा बाप मेरा बाप’ में उनका डबल रोल बहुत पसंद है।

राजीव ने एक बयान में कहा, “मेरा बच्चे मेरा शो देखते हैं और उन्हें यह काफी पसंद है। उन्हें हालांकि, शो की कहानी समझ नहीं आती क्योंकि वे बहुत छोटे हैं लेकिन टेलीविजन पर अपने पिता को देखना और वह भी डबल रोल में उनके लिए मजेदार है। मैं तीसरी बार किसी शो में दोहरी भूमिका निभा रहा हूं जो मेरे लिए हैट्रिक है और मैं इस तरह के किरदारों को बहुत आनंद उठाता हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरे बच्चे कभी-कभी मुझसे पूछते हैं कि डैड आप कैसे शो में बूढ़े और फिर युवा कैसे बन जाते हो?”

राजीव बिग मैजिक पर प्रसारित होने वाले शो ‘तेरा बाप मेरा बाप’ में प्रोफेसर राम लाल भगत और सुरेंद्र सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493