ब्रासीलिया में एक शाम गोवा के नाम

ब्रासीलिया, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील स्थित भारतीय दूतावास में ब्राजील के राजनयिक, सरकारी अधिकारी, मीडिया के लोग और संस्कृति प्रशंसकों समेत 150 से ज्यादा गणमान्य व्यक्ति एक सांस्कृति उत्सव में भाग लेने पहुंचे। इस उत्सव में भारतीय राज्य गोवा के पर्यटन, भोजन, संस्कृति, वास्तुकला के विभिन्न रंगों का प्रदर्शन किया गया।

गुरुवार को हुए समारोह में दोनों देशों के आम सांस्कृतिक संबंधों और समानता के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। यह समारोह भारतीय विदेश मंत्रालय की राज्य शाखा और दूतावास के संयुक्त प्रयास द्वारा किया गया था। इसका मकसद ब्राजील में गोवा की संस्कृति का प्रचार करना था।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि व्यापार के प्रभारी अभय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और गोवा व ब्राजील के बाहिया राज्य के बीच कई समानताओं और संबंधों के साथ गोवा के पणजी और सेल्वाडोर के बाहिया राज्य के बीच सिस्टर सिटी के रिश्ते की जरूरत पर संक्षिप्त रूप से ध्यान आकर्षित किया।

अतिथियों को गोवा के संपूर्ण अनुभव से रूबरू कराया गया। उन्हें गोवा के व्यंजनों के साथ, प्रसिद्ध कला इतिहासकार और फोटोग्राफर बेनोय के बहल एंड फिल्मस द्वारा गोवा के चचरें पर एक फोटो प्रदर्शनी जिसमें गोवा पर्यटन के प्रमुख स्थलों पर प्रकाश डाला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493