क्लोए मोर्ट्ज ने पीछा करने वाले से मांगा कानूनी संरक्षण

लॉस एंजेलिस, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्लोए ग्रेस मोर्ट्ज ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ निषेधात्मक आदेश की मांग की है, जिसे वह मानसिक रूप से बीमार मानती हैं और वह ऑनलाइन व व्यक्तिगत रूप से उनका पीछा कर रहा है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, मोर्ट्ज ने टेरी डेनियल क्विक के खिलाफ कानूनी संरक्षण की मांग की है।

दस्तावेज में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें नवंबर में घर आने के बाद इस बात का पता चला। दूसरी बार इसी माह इसका पता चलता। उन्होंने बताया कि वह उनका और उनके प्रेमी, ब्रुकलिन बेकहम का एक संगीत कार्यक्रम से और एक क्लब से पीछा कर रहा था।

इसके बाद उसने कई ट्वीट किए, जिसमें कई तस्वीरें डालीं। कुछ में उसने मोर्ट्ज को अपनी पत्नी बताया।

दस्तावेज में अभिनेत्री ने इस बात का भी जिक्र किया है कि 29 नवंबर को क्विक ने लॉस एंजिल्स हवाईअड्डे से उनके घर तक पीछा किया और उन तक पहुंचने की कोशिश की थी।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसने मोर्ट्ज से संबंध होने की बात कही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493