प्रौद्योगिकी उद्योग में अधिक महिलाओं की जरूरत : कार्ली क्लॉस

लॉस एंजेलिस, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मॉडल कार्ली क्लॉस का मानना है कि प्रौद्योगिकी उद्योग में ज्यादा महिलाओं की जरूरत है और उन्होंेने अपने संगठन ‘कोड विद क्लॉसी’ की स्थापना इसलिए की है, क्योंकि वह चाहती हैं कि लोग इस क्षेत्र को समझें।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, क्लॉस (25) ने अपने गैर-लाभकारी संगठन की स्थापना 2015 में की थी। वह 15 से 18 साल तक के लोगों के लिए कोडिंग शिविर चलाती हैं, क्योंकि वह व्यवसाय को समझना चाहती हैं।

शिविर में कोड के साथ वास्तविक एप तैयार करना सिखाया जाता है।

क्लॉस ने ‘बिजनेस ऑफ फैशन’ पत्रिका को बताया, “मैं समझना चाहती थी कि वे ऐसा क्या जानते हैं, जिसे मैं और दुनिया के ज्यादार लोग नहीं जानते। अगर आप यह समझ सकते हैं कि चीजें कैसे काम करती हैं और वे कैसे बनाई जाती हैं तो आप स्वयं कुछ भी बना सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारे दिमाग अलग हैं, हम अलग तरीके से समस्याओं का समाधान करते हैं और आखिरकार कोड यही है। यह रचनात्मक समस्या-समाधान है, जब आप एलगरिदम बना रहे होते हैं या समस्या का समाधना ढूंढ़ रहे होते हैं तो संवाद में ज्यादा महिलाएं और लड़कियां टेबल पर होती हैं, जवाब देने के लिए हम अलग-अलग तरीके से आते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493