जिदान से मुलाकात के वक्त घबराया हुआ था : ओजिल

लंदन, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के लिए खेलने वाले जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मेसुट ओजिल ने रियल मेड्रिड के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।

ओजिल ने कहा कि जब वो पहली बार कोच जिनेदिन जिदान से मिले थे, तो काफी घबराए हुए और पसीने में तर थे।

ओजिल ने 2010 से 2013 तक रियल क्लब के लिए 105 मुकाबले खेले थे।

‘मार्सा’ की रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय खिलाड़ी ओजिल ने कहा, “मैं जब रियल पहुंचा था, तो मैं जिदान से मिला। मेरे हाथ में काफी पसीना था, क्योंकि मैं काफी घबराया हुआ था।”

ओजिल ने कहा, “जिदान काफी अच्छे स्वभाव के और सकारात्मक व्यक्तित्व वाले इंसान हैं। हम अब भी संपर्क में हैं।”

ओजिल ने इस बात को स्वीकार किया है कि जिदान की कोचिंग तकनीकी रूप से काफी क्रियात्मक है और वह हमेशा से उनके जैसा बनना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493